मिजोरम में ढही पत्थर की खदान, 12 मजदूरों के शव बरामद; हादसे का Live Video आया सामने

0
83
Mizoram Stone Quarry Collapsed: मिजोरम में ढहा पत्थर का खदान, 12 मजदूरों के शव बरामद; हादसे का Live Video आया सामने
Mizoram Stone Quarry Collapsed: मिजोरम में ढहा पत्थर का खदान, 12 मजदूरों के शव बरामद; हादसे का Live Video आया सामने

Mizoram Stone Quarry Collapsed: मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां पहाड़ी ढलान पर पत्थर की एक खदान ढह गई है। बताया जा रहा है इस हादसे में अब तक 8 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है हादसे के समय साइट पर कई मजदूर मौजूद थे जिसमें से एक मजदूर अपने आप को बचाने में कामयाब रहा वहीं, बाकी मलबे में दब गए। यह हादसा दोपहर लगभग 2.40 बजे हुआ।

1
Mizoram Stone Quarry Collapsed

Mizoram Stone Quarry Collapsed: शरीर के टुकड़े हो रहे बरामद

यह हादसा मिजोरम के हनथियाल जिले के मौदढ़ गांव में हुआ है। बताया जा रहा है इसमें अब तक 8 मजदूरों का शव बरामद हुआ है और कुछ लोगों के शरीर के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। अब तक जिन मजदूरों का शव बरामद किया गया है वह सभी बिहार के रहने वाले थे। दरअसल, यहां पर ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए हैं।

मिजोरम के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि खदान के गिरने के समय साइट पर तकरीबन 15 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी भी मजदूर को भागने का समय ही नहीं मिला और वो इसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग साइट पर पहुंचे और लोगों को निकालने लगे। घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि खदान में मजदूर तोड़-फोड़ कर पत्थर जमा कर रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी धंस गई।

2 1
Mizoram Stone Quarry Collapsed

Mizoram Stone Quarry Collapsed: बचाव अभियान जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अब भी वहां पर बचाव अभियान जारी है, घटना के तुरंत बाद रेसक्यू टीम और चिकित्सा दल भी मौके पर पहुंच चुका था। घटनास्थल पर SDRF, BSF और असम राइफल्स की टीमें अभी तक राहत और बचाव में लगी हुईं हैं। जिले के अधिकारियों ने कहा कि एक मेडिकल टीम घटनास्थल पर है।

संबंधित खबरें:

उत्तराखंड में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दो की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान की हार के बाद पंजाब के कॉलेज में हुआ बवाल, बिहार और जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बीच पत्थरबाजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here