बॉलीवुड के अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से सबको अपना फेन तो बना ही देते हैं लेकिन असल जिंदगी में भी उनके अंदाज कुछ निराले है। अक्षय कुमार जरूरतमंद लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं रहते हैं। यह सब जानते हैं कि अक्षय कुमार वैष्णों माता को खूब मानते हैं। साथ ही वह लगातार उनके दर्शन करने भी जाते रहते हैं लेकिन कुछ समय से वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह हम आपको बता देते हैं।

दरअसल महाराष्ट्र दिवस के मौके पर ‘ट्रांसफॉर्म महाराष्ट्र’ नाम से एक समारोह हुआ था जिसमे अक्षय कुमार आए थे। समारोह में अक्षय ने बताया कि वह हर छह महीने में वैष्णो देवी के दर्शन करने जाया करते थे। अक्षय ने बताया कि माता के दर्शन करने जाने पर उनका और उनके स्टाफ का खर्चा करीब तीन लाख रूपये के आस-पास आया करता था। इसके अलावा जाने का खर्च और वहां रहने व खाने का खर्चा अलग से होता था। इस खर्चे पर विचार करते हुए अक्षय ने बताया कि उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न दर्शन पर लगने वाला इतना खर्च वह किसी जरूरतमंद के काम में लाए। इससे उस इंसान का भी भला हो जाएगा। इसके बाद अक्षय ने ऐसा ही किया। अक्षय ने बताया कि जिस इंसान की भी मैं मदद करता हूं उसमें ही मुझे माता वैष्णो देवी के दर्शन हो जाते है। उन्होंने बताया कि उन्हें तब यह बात समझ में आई कि उन्हें माता के दर्शन करने के लिए जम्मू जाने की जरूरत नहीं है।

अक्षय ने कहा कि बॉलीवुड में फिल्मों के माध्यम से समाज में एक अच्छा बदलाव लाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही समाज में लगातार एक सकारात्मक विचार को लाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जाते हैं। अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ में व्यस्थ चल रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह कर रहें हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। यकीनन अक्षय की इस फिल्म से लोगों तक एक अच्छा सन्देश पहुंचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here