Mulayam Singh Yadav Death: पिता के निधन पर नम आंखों से अखिलेश का ट्वीट, कहा- “मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे”

0
193
Mulayam Singh Yadav Death
Mulayam Singh Yadav Death

Mulayam Singh Yadav Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, क्योंकि उनकी हालत नाजुक थी। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 8.15 बजे उनका निधन हो गया। ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि हालात बिगड़ने पर 1 अक्टूबर की रात को CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में शिफ्ट किया गया था। बीते 5 दिन से मुलायम सिंह यादव की तबियत गंभीर बनी हुई थी। 

Mulayam Singh Yadav Death: “मेरे पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे”- अखिलेश यादव

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। हालत बिगड़ने के बाद से ही उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में मौजूद थे। मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद से ही पूरा यादव परिवार वहीं मौजूद है। उनके निधन पर अखिलेश ने भावुक होते हुए ट्वीटर पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। बता दें कि उन्हें उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में ‘नेताजी’ के नाम से जाना जाता था।

सैफई में होगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अभी मेदांता हॉस्पिटल में ही है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को उनके गांव सैफई लाया जाएगा। मुलायम सिंह के निधन के बाद उनके सैफई आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।.

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here