UNSC में भारत ने Russia के खिलाफ क्यों नहीं किया वोट, जानें वजह

0
336
Ambassador TS Tirumurti
Ambassador TS Tirumurti

Voting Against Russia in UNSC: भारत ने UN Security Council में Russia के खिलाफ वोट न करके इस प्रक्रिया से दूरी बनाई है। जिसके बाद यह सवाल उठने लगे कि भारत ने रूस के खिलाफ वोट क्यों नहीं किया। UNSC में रूस के खिलाफ वोट न करने को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए भारत ने कहा है कि सभी सदस्य देशों को मतभेदों और विवादों को सुलझाकर बातचीत करना चाहिए और रूस-यूक्रेन संकट के कारण भारत ने इससे दूरी बनाई है।

UN में भारत के Ambassador TS Tirumurti ने कहा, ”यूक्रेन के हाल के घटनाक्रमों से भारत काफी परेशान है। हम आग्रह करते हैं कि हिंसा और शत्रुता को समाप्त करने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाएं।” उन्‍होंने आगे कहा, “मतभेदों और विवादों को सुलझाने का एकमात्र तरीका बातचीत है। हालांकि इस समय यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अफसोस की बात यह है कि डिप्‍लोमेसी का रास्ता छोड़ दिया गया है और हमें उस पर लौटना होगा। इन सभी कारणों से, भारत ने इस प्रस्ताव पर रोक लगाने का फैसला किया है।”

UNSC में भारत ने किया वोटिंग से परहेज

भारत ने शनिवार को अमेरिका द्वारा प्रायोजित UNSC के प्रस्ताव पर वोट नहीं किया है। जिसमें यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई थी। भारत ने कहा कि मतभेदों और विवादों को सुलझाने का एकमात्र रास्‍ता बातचीत है और अफसोस यह है कि कूटनीति का रास्ता छोड़ दिया गया है।

United Nations Security Council
United Nations Security Council

ब‍ता दें कि रूस UNSC की बैठक की अध्यक्षता कर रहा था और उसने प्रस्ताव को वीटो कर दिया। भारत के अलावा चीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी वोटिंग से परहेज किया। वहीं रूस के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे ने वोट किया।

UNSC

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here