IMD की तरफ से जारी होने वाले Red, Yellow या Orange Alert का क्या होता है अर्थ?

0
433
Weather Update
Weather Update

देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले चुका है। मौसम के हालात जब खराब दिखने लगते हैं, तो IMD की तरफ लोगों को चेतावनी देने के लिए अलर्ट जारी करना पड़ता है। जिससे की लोग आसानी से समझ सकें कि आगे खतरा होने वाला है। IMD लोगों को चेतावनी देने के लिए रंगों का प्रयोग करती है। हर रंग के अलर्ट का कुछ मतलब होता है, जिसे बहुत कम लोगों को पता होता है। लोग बस टीवी या फोन पर सुनते है कि आज मौसम विभाग ने RED,Yellow और Orange अलर्ट जारी कर दिया है। मगर लोगों को पता नहीं होता कि इस अलर्ट का मतलब क्या होता है। तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि IMD की तरफ से जारी किया जाने वाला हर रंग वाले अलर्ट का क्या मतलब होता है।

Red Alert क्या होता है ?

लोग तो इतना जानते ही होंगे की Red का मतलब ही खतरनाक माना जाता है। तो यह अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार भी खतरनाक होता है। IMD यह अलर्ट जारी तब करती है जब देश में मौसम का खतरा ज्यादा और नुकसान होने की संभावना होती है। इस अलर्ट को जारी करने का मतलब होता है कि देश में तेज तूफान आने वाला है। जिससे लोग अलर्ट हो जाएं और अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें।

Petrol- Diesel Price Today : जानें क्‍या है आपके शहर में Petrol – Diesel का नया रेट

Yellow Alert क्या होता है ?

IMD इस अलर्ट को तब जारी करता है जब देश में भारी बारिश, तूफान, बाढ़ या कोई प्राकृतिक आपदा होने वाली होती है तो IMD लोगों को पहले से सचेत करने के लिए जारी करती है। अलर्ट तब जारी होता है जब कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना बनी रहती है।

Mihirbhoj: कौन थे मिहिरभोज? जिनकी जयंती को लेकर आमने-सामने हैं राजपूत और गुर्जर

Orange Alert क्या होता है?

मौसम विभाग Orange Alert तब जारी करता है जब देश में मौसम खराब होता जाता है, और उस समय लगे हुए Yellow Alert को हटा कर Orange Alert कर दिया जाता है। आपको बता दें कि इस अलर्ट में लोगों को चेतावनी दे दी जाती है कि लोग घरों से बाहर जरूरत पड़ने पर ही निकलें वरना घर के अंदर सुरक्षित रहें क्योंकि मौसम बेहद खराब होने कि संभावना है।

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट, इतने घटे दाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here