बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पैर के घाव के साथ जनता के बीच प्रचार कर रही हैं। ममता कथित तौर पर घायल हैं। इनके चोट पर चोट देने का काम विपक्षी दल भारतीय जतना पार्टी कर रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता बंगाल में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान ये सभी ममता बनर्जी पर जमकर बरस रहे हैं। अमित शाह हों या योगी आदित्यनाथ ममता पर हमला करने पर कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बंगाल पहुंचे हैं। उन्होंन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, बंगाल में 5 साल के लिए भाजपा की सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं होगी कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके।

ममता पर आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह आगे कहते हैं, दीदी ने इन 10 साल में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके।

बंगाल की जनता से वादा करते हुए राजनाथ सिंह कहते हैं, जिस दिन भाजपा की सरकार बन जाएगी यहां कटमनी, तोलाबाजी और गुंडागर्दी बंद हो जाएगी। केवल सड़क बनाने के लिए मोदी जी ने 25,000 करोड़ रुपये दिए। वह पैसा कहां है और कितनी सड़कें बनीं? पश्चिम बंगाल तेजी से पीछे जा रहा है। इसके लिए ममता दीदी जिम्मेदार हैं।

किसानों का मुद्दा भारत में गरम है। इसका असर चुनाव पर दिख रहा है। यहां पर रक्षा मंत्री ने किसानों की बात करते हुए कहा कि, हम लोगों ने हर किसान के खाते में 6000 रुपया भेजा। ममता दीदी ने ये पैसे देने के लिए हमें यहां के किसानों की लिस्ट नहीं दी। अगर यहां भाजपा की सरकार बनी तो आपका 6000 रुपया पहले का और आगे का पूरा आपके खाते में जाएगा।

रक्षा मंत्री ने ममता के राज में भ्रष्टाचार को % में बताया, उन्होंने कहा, बंगाल में जनता के लिए जो पैसा आता है उसका 15 से 25% भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि आपके मंत्रियों और आपकी सरकार पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here