Weather Update: बीते कई दिनों से लगातार उमस और गर्मी से बेहाल दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल गई है। बता दें कि मानसून की पहली बारिश गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई। इसने सभी को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
Weather Update: दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल
दिल्ली में आज यानी 1 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इसी तरह पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं चार जुलाई को दिल्ली में भारी बरसात और आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है। IMD ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब में 1 जुलाई को बारिश, आंधी-तूफान के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बताते चले कि पिछले साल दिल्ली और आसपास में मानसून 13 जुलाई को पहुंचा था।

तटीय प्रदेशों में तूफान के साथ गरजेगी बिजली
मौसम विभाग के अनुसार देश के तटीय राज्यों कोंकण, गोवा, कर्नाटक और माहे में कई स्थानों पर तूफान और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। हालांकि यहां भी भारी बारिश होगी। इसके अलावा देश के अन्य भागों मसलन पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश होगी।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, शाम तक बारिश होने के आसार
- Weather Update: लगातार बढ़ती उमस और गर्मी से लोग बेहाल, बारिश का बेसब्री से इंतजार