Weather Update: Delhi-NCR में Heat Wave से मिलेगी निजात, आने वाले 24 घंटों के दौरान आंधी और बारिश की संभावना

Weather Update: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटों में यहां का मौसम करवट बदल सकता है। ऐसे में कहीं आंधी और बारिश की संभावना है।

0
288
Weather Update
Weather Update

Weather Update:दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को जल्‍द ही हीटवेव और बढ़ते पारे से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटों में यहां का मौसम करवट बदल सकता है। ऐसे में कहीं आंधी और बारिश की संभावना है। इसकी वजह से सामान्‍य तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रह सकता है।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: गाजियाबाद और फरीदाबाद में आज पारा जा सकता है 40 डिग्री के पार

एनसीआर के गाजियाबाद फरीदाबाद में आज पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।इसके अलावा कई शहरों में तापमान 35-36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जयपुर, अहमदाबाद और भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना है।

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर की तरफ हिमालय क्षेत्र में न केवल एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बना है बल्कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तर पूर्वी भारत तक मानसून की निम्न दबाव की रेखा भी बनी हुई है। इसीलिए मानसून पूर्व की गतिविधियां होने की स्थिति बन गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान भी न केवल उत्तर पश्चिमी बल्कि मध्य और पूर्वी भारत में भी कहीं लू नहीं चलेगी।

Weather Update
Weather Update

दिल्‍ली के आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम को करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी चलेगी। इसके साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा।

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली3827
नोएडा3927
फरीदाबाद4127
मुंबई32   28
कोलकाता3325
चेन्‍नई3729
लखनऊ3626

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here