Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।वृषभ राशि वालों को मिल सकती है, कर्क राशि के जातकों नया रोजगार ।
Horoscope and Panchang: यहां जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
मेष: मेष राशि के जातकों को आज कोर्ट एवं कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। किसी विवाह और समारोह शामिल हो सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपने खानपान पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पूर्व किसी अनुभवी शख्स की सलाह जरूर लें। किसी अनजान की बातों पर विश्वास नहीं करें।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन आरामतलबी में गुजरेगा। सायंकाल अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पूंजी निवेश संबंधी बातों पर ध्यान देंगे।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर पर किसी मेहमान के आने से काम बढ़ेगा। आमदनी के नए साधनों को तलाशने का प्रयास करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को मनचाहा रोजगार मिलने की संभावना है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज किसी दूरस्थ यात्रा के लिए निकलना पड़ सकता है। अपने सामान का ध्यान रखें। महिलाओं का सम्मान करना सीखें। अपने सभी दायित्वों की पूर्ति करें।
कन्या: किसी से जलन और ईर्ष्या करने से बचें। अपने काम को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। वाहन सावधानी के साथ चलाएं। आज के दिन किसी से बिना वजह झगड़ा न करें।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन उलझन भरा रह सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से प्रेमपूर्वक बात करें। अपने जीवनसाथी के साथ मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें।
वृश्चिक:इस राशि के जातकों को आज लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर पर किसी विशेष सामान की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार करने पर सोचेंगे।
धनु: धनु राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। छात्रों को किसी खेलकूद या बाहरी गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मकर: सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लेंगे। कुछ नया जानने व खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे।लोगों के बीच एक नई पहचान मिलेगी।
कुंभ:कुंभ राशि के लोग आज कहीं खरीदारी करने जा सकते हैं। कार्यालय में कोई नया दायित्व सौंपा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों का दिन आज घूमने में बितेगा। पिछले समय से चली आ रहीं बाधाएं आज दूर होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहने से हर काम को बड़े ही उत्साह के साथ पूरा करेंगे।
संबंधित खबरें