Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। दिल्ली में शनिवार को भी भीषण गर्मी जारी रही और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि बीते शुक्रवार को तापामान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 1 मई तक तापमान 48 डिग्री पार करने की संभावना है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में अगले तीन दिन तक जबरदस्त लू चलेगी।
Weather Update: दिल्ली का गर्मी से बुरा हाल
आईएमडी के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आज का तापमान 0.5-1 डिग्री बढ़ सकता है और कुछ स्टेशनों पर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो गर्मी अपना 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगी। इससे पहले अप्रैल 1958 में सबसे ज्यादा 48.3 डिग्री तापमान राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज किया गया था। देश के 33 शहरों में गुरुवार को ही तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें भी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जगहों पर पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इतनी जल्दी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के उच्च हिमालयी इलाकों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचने की संभावना है। राजस्थान के चुरु, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सामान्य है, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अप्रैल के अंत तक 45-46 डिग्री सेल्सियस काफी असामान्य है।
यह भी पढ़ें:
Weather Update: Delhi-NCR में भीषण गर्मी जारी, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए Orange Alert जारी
अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना की वैक्सीन, SII ने किया COVOVAX का निर्माण