एक बार फिर से दौड़ती भागती मायानगरी मुंबई भारी बारिश से थम गई है। कई इलाकों में भारी जलभराव हो रहा है। एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने आज मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहने का एलान किया है। वहीं मुंबई की लाइफलाइन लोकल सेवा 10 मिनट देरी से चल रही है।

newऊपर से मौसम विभाग की मानें तो मुंबई में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (पश्चिम क्षेत्र) के उप-महानिदेशक के.एस.होसलीकर ने बताया, ‘मुंबई के ऊपर घने बादल हैं और उत्तर की तरफ हवा बह रही है। अरब सागर और तट पर वेदर सिस्टम सक्रिय है जिससे शहर में अपेक्षाकृति अधिक बारिश होने की संभावना है।’ मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कोलाबा ऑब्जर्वेटरी में 15.8 मिलीमीटर और सातांक्रुज ऑब्जर्वेटरी में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। विमान संख्या SG-703 जो वाराणसी से मुंबई आ रही थी वह लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गई। स्पाइस जेट ने विमान के बारे में ज़्यादा जानकारी देते हुए बताया, ‘विमान संख्या SG-703 जो वाराणसी से मुंबई आ रहा था और इसमें कुल 183 पैसेंजर सवार थे। रनवे संख्या 27 पर कीचड़ होने की वजह से लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया फस गया।’ आधे घंटे के लिए विमान सेवाएं रोक दी गईं और कई फ्लाइट्स को दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।

फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। विमान में सवार सभी 183 यात्रियों को सुरक्षित निकला लिया गया है। रात दस बजे के बाद से मुंबई एयरपोर्ट पर सभी उडा़नों को रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि शाम को एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता घटकर 250 मीटर तक ही रह गई थी। इस कारण आधे घंटे के लिए विमान सेवाएं रोक दी गईं और कई फ्लाइट्स को दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

बता दें कि पिछले महीने 29 अगस्त को मुंबई में महज 24 घंटे के अंदर 331 मिलीमीटर की जोरदार बारिश हुई थी। इस कारण सड़कें और रेललाइनें घंटों पानी में डूबी रहीं और लोग भी दफ्तरों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे थे। हालांकि प्रशासन का दावा है कि वह पूरी तरह सर्तक है और आगे के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here