UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘माफियाओं के सीने पर चलेगा राज्य सरकार का बुलडोजर’

0
333
योगी आदित्यनाथ

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरप्रदेश में गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने की हिम्मत कोई माफिया नहीं करेगा, अगर कोई हिम्मत करेगा तो राज्य सरकार का एक बुलडोजर उनके सीने पर चलेगा। कश्मीर (Kashmir) के मुद्दे पर बोलते हुए योगी ने कहा कि आतंकवाद की जड़, जिसे 1952 में कांग्रेस ने लगाया था, कश्मीर में धारा 370 को निरस्त कर दिया गया। यह ‘आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील’ साबित होने जा रही है।

समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार के दौरान, आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए गए, आतंकवादियों की पूजा की गई, हिंदुओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। जब हम सत्ता में आए तो हमने किसानों का कर्ज माफ किया जबकि एसपी ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ केस वापस लिए।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें परिवारवादी बताया था। राजधानी लखनऊ में BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश के 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए उनका खानदान ही परिवार है। आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर उनकी सोच नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश की जनता उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नजर रखती है। जनता को सब पता है कि परिवारवादी पार्टियां क्या कर रही हैं। इन लोगों ने केवल इस प्रदेश को लूटा है। भ्रष्टाचार में सर से पांव तक डूबे हुए ऐसे दल भी न जाने कैसे चुनाव लड़ते हैं और कुछ लोग भ्रमित होकर इन्हें वोट भी दे देते हैं। लेकिन इस बार यूपी की जनता ने देख लिया है कि शासन किसे कहते हैं।

हमने भाई-भतीजावाद को खत्म किया। भ्रष्टाचार को खत्म किया। आज प्रदेश में कानून का राज है. अपराधी प्रदेश के बाहर भाग गये हैं या पिर जेलों में हैं। हमारा एक ही सिद्धांत है कि जनता का शासन जनता के लिए होना चाहिए।

बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर Rohingya शरणार्थियों के मदरसे में गोलीबारी, 7 की हुई मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here