बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर Rohingya शरणार्थियों के मदरसे में गोलीबारी, 7 की हुई मौत

0
338
Rohingya
Rohingya

बांग्लादेश (Bangladesh) पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार को बांग्लादेश-म्यांमार सीमा (Bangladesh-Myanmar Border) पर सात लोगों की हत्या और कुछ लोग घायल हो गए हैं। यह घटना रोहिंग्या (Rohingya) शरणार्थी शिविर के एक मदरसे में हुई गोलीबारी के कारण हुई।

वहां के एक पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि हमलावरों ने कुछ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य पर चाकुओं से वार किया। शुरूआती जानकारी के अनुसार इस हमले में तुरंत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य ने बलूखली शिविर के एक अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए और एक हमलावर को गिरफ्तार किया है।

Bangladesh में कई मंदिरों पर हमले हो रहे हैं

Bangladesh में पिछले दिनों मंदिरों पर भी कई हमले हुए हैं। नवरात्र से लेकर अब तक देश में हिंदुओं पर 10 से अधिक हमले हो चुके हैं। वहां पर अब तक 88 हिंदू मंदिरों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों (Islamic Fundamentalists) ने हमला किया है। हजारों घरों को आग लगा दिया है। बांग्लादेश के Rangpur में 20 से अधिक हिंदू घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इन घटनाओं को लेकर भारत में भी लोगों में काफी आक्रोेश देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि बांग्लादेश में अगर अत्याचार नहीं रुके तो भारत बांग्लादेश पर आक्रमण कर दे।

Bangladesh Hindu Unity Council ने अपने ट्विटर हैंडल पर दर्दनाक तस्वीरों को साझा किया था। घटना की जानकारी देते हुए काउंसिल ने बताया था कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू असहाय महसूस कर रहे हैं। हमारा सब कुछ खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें:

Bangladesh में दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले के बाद ISKON मंदिर में तोड़फोड़, कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहा है अत्याचार! Pirganj Upazila में हिंदू गांव को किया आग के हवाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here