UP Election 2022: राजस्थान में 15 मंत्रियों की लिस्ट में सिर्फ 3 महिलाओं को मिली जगह, बीजेपी ने प्रियंका पर कसा तंज, कहा- 40% कोटा राजस्थान में लागू नहीं होता क्या?

0
381

UP Election 2022: चुनावे के शामियाने लगने लगे हैं, सभी राजनैतिक दल उत्तर प्रदेश में सघन चुनाव प्रचार में लग गये हैं। सत्ता को खोने और विपक्ष को पाने की ऐसी चाहते है कि आरोप-प्रत्य़ारोप लगाने में सही तर्क भी नहीं पेश कर पा रहे हैं। बस जैसे भी हो आरोप लगा देना है।

यही हाल कुछ कुछ यूपी भाजपा का भी है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक ट्वीट किया गया है।

यह ट्वीट राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के नये मंत्रीमंडल को लेकर है। इस ट्वीट में कहा गया है, ‘पता था तेरे झूठ बेनकाब होंगे, इतनी जल्दी होंगे, ये पता न था’ राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 15 मंत्रियों की सूची में सिर्फ 3 महिलाओं को जगह दी है। ये 40% कोटे वाला वादा राजस्थान में लागू नहीं होता क्या ? कम से कम चुनाव होने तक तो अपनी बात पर कायम रहिए प्रियंका वाड्रा जी!’

अगर इस ट्वीट को गौर से पढ़ें तो दिये गये तर्क गले नहीं उतरते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी ने यूपी चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए घोषणा की थी कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित कर रही है। इस बाबत जानकारी प्रियंका गांधी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी की गई थी।

इससे साफ है कि प्रियंका गांघी ने कभी भी सरकार बनने की सूरत में मंत्रीमंडल में 40 फीसदी टिटक की बात नहीं कही थी। इसलिए यूपी भाजपा की ओर से किया गया ट्वीट तथ्यों के साथ मेल खाता हुआ नहीं जान पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav पर केंद्रीय मंत्री का तंज, कहा- यूपी की धरती उनके परिवार ने बनाई है, उनकी मेहरबानी से ही धरती पर चल रहे लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here