UP election 2022: जानिए आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं Priyanka Gandhi?

0
570
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला लिया गया है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ नारे के साथ हम इस चुनाव में उतरेंगे। पिछले लगभग 3 साल से प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय रही हैं। उन्हें पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश की कमान भी दी गयी है।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Priyanka Gandhi?

प्रियंका गांधी ने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। बताते चलें कि इस स्कूल से इंदिरा गांधी ने भी पढ़ाई की थी। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन किया है। स्नातक के बाद प्रियंका ने बुद्धिस्ट स्टडीज में एमए की डिग्री ली है।

2004 से चुनाव प्रचार कर रही है प्रियंका

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री काफी लेट से हुई। हालांकि वो चुनाव प्रचार में साल 2004 से ही सक्रिय रही थी। उस समय वो अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांग रही थी। साल 2012 से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय देखी गयी है। हालांकि 2019 में पार्टी की हार के बाद वो खुलकर मैदान में उतरी है।

1997 में हुई थी शादी

प्रियंका गांधी की शादी साल 1997 में व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा से हुई थी। प्रियंका गांधी के के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। शुरुआती दिनों में प्रियंका गांधी को काफी गुस्सैल स्वाभाव का माना जाता था। लेकिन अब उन्हें एक अच्छा नेतृत्वकर्ता माना जा रहा है।

Priyanka Gandhi ने फिर साधा यूपी सरकार पर निशाना, बोलीं – योगीराज में कोई सुरक्षित नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here