UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने Azamgarh में बांटा बच्चों को लैपटॉप

0
336
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP Election 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कुछ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा।

इसके बाद सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने साल 2017 के अपने संकल्‍प पत्र में लिखा था कि लैपटॉप देंगे लेकिन उत्तर प्रदेश के बच्‍चों को ढूंढने से नहीं मिला।

1 16

आज अखबार से पता चला कि बच्चों के लिए लैपटॉप नहीं कोई टैबलेट आ रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री जी को पहले बताना चाहिए कि साढ़े चार साल इन बच्‍चों को कौन सी टैबलेट देते रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुरानी जमाने में चॉक और पट्टी से पढ़ाई की होगी। अब जमाना बहुत बदल गया है। नई पीढ़ी आई है। यह पीढी सिर्फ भारत नहीं दुनिया की जानकारी रखती है।

3 9

सपा प्रमुख ने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस समय हमारी सरकार था और बच्चों को लैपटॉप बांटा जा रहा ता तो यही नई पीढ़ी के लोग काफी खुश होते थे। यह लैपटॉप आज जिन बच्चों को मिला है, उनका बड़ा सपना भी जल्द ही पूरा होगा।

2 7

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्‍यमंत्री बहुत चिंतित हैं कि कौन आ रहा है। अभी से सोच-विचार में पड़ गए हैं। सीएम साहब यह जान लें कि इस बार यूपी की जनता ने तय किया है कि झूठा वादा करने वालों को हटाना है। जनता अपने वोट से पूरे यूपी में बीजेपी को साफ कर देगी। सीएम साहब समाजवादियों का लैपटॉप खोलकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि कौन आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: UP Elections: अखिलेश यादव को BJP नेता का करारा जवाब, कहा- 2022 में फिर से सिर्फ विकास होबे

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here