उत्तर प्रदेश से रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दो भाईयों ने अपनी करतूत से भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। दरअसल, मेरठ में एक बहन ने अपने दो सगे भाईयों पर रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन का आरोप है कि पिछले 4 सालों से उसके दोनों भाई उसके साथ बलात्कार करते आ रहे हैं। ये दोनों बात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता ने किसी तरह आरोपी भाईयों की करतूत मोबाइल में कैद कर ली और मदद के लिए एक एनजीओ के पास पहुंची, जहां से उसे पुलिस तक पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि सिविल लाइन्स थाना इलाके के पांडव नगर में रहने वाली

लड़की ने बुधवार को अपने दो भाइयों पर चार वर्षों से रेप करने का आरोप लगाते हुए सबको चौंका दिया, जिससे सबका सर शर्म से झुक गया और इंसानियत मानों तार-तार हो गई। लड़की ने बताया कि उसके दोनों भाई ही 4 सालों से उसके साथ ऐसा करते आ रहे हें।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। और लड़की के मेडिकल जांच के लिए भेज दिया दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी सिटी ने कहा कि आगे कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here