उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज पंच तत्वों में विलीन हो जाएंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। सरकार ने घोषणा की है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। पीडब्ल्यूडी को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

इससे पहले अलीगढ़ के एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह रखने पर विचार चल रहा है। इस बात को लेकर कैबिनेट जल्द फैसला कर सकती है। बता दें कि कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ के अतरौली में हुआ था।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे कल्याण सिंह के बारे में उनके पिता तेजपाल लोधी और माता सीता देवी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि उनका बेटा कभी इतना बड़ा बनेगा। कल्याण सिंह बचपन से ही जुझारू, संघर्षशील और हिंदुत्ववादी छवि के नेता रहे।

कल्‍याण सिंह अपने पूरे राजनीतिक सफर के दौरान अक्सर सुर्खियों में रहे है। मस्जिद विध्वंस मामले में अदालत में लंबी सुनवाई चली। इस बीच वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। राजस्थान के राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सितंबर 2019 में वह वापिस लखनऊ आ गए और फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष मुकदमे का सामना किया और अदालत ने सितंबर 2020 में उनके समेत 31 आरोपियों को बरी कर दिया।

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हिन्दू नेता के रूप में उभरे कल्याण सिंह, जानें पूरा राजनीतिक सफर

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक, सोमवार को अंत्येष्टि के सार्वजनिक अवकाश-CM योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here