प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित कई टीवी सीरियल आ चुके हैं। पर अब बारी फिल्म की है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जीवन पर फिल्म बनेगी नाम है “रामायण” इस फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों में की जाएगी। इसमें ताजनगरी आगरा भी शामिल है। साथ ही पश्चिमी उत्तरप्रदेश में स्थित हाथरस में रामायण को फिल्माया जाएगा। इस की जानकारी फिल्म के निर्माता ने ही दी है।

खबर है कि भगवान श्री राम के अयोध्या उतरने वाले दृश्य को ताजमहल के पास फिल्माया जाएगा जिसमें राम जी पुष्पक विमान से उतरते हुए दिखेंगे। इस फिल्म के निर्माता गुरूस्वरूप श्रीवास्तव हैं। ये मुंबई के बड़े उद्योगपति भी हैं।  रामायण फिल्म श्रीवास्तव का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

The

फिल्म को बखूबी प्रर्दे पर उतारा जा सके और इस में कोई कमी न रहे इसलिए हॉलीवुड फिल्म निर्माता एलेक्स प्रोयास भी इस में काम कर रहे हैं।  फिल्म में शानदार इफेक्ट देने के लिए एलेक्स काम करेंगे। ये गॉड ऑफ इजिप्ट जैसी कई हिट फिल्मे दे चुके हैं।

श्रीवास्तव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की, इस फिल्म का गाना मशहूर कवि कुमार विश्वास लिख रहे हैं। साथ ही शंकर महादेवन का नाम भी शामिल है।

श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी रामायण में इस युग में भगवान राम की प्रासंगिकता को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। आगरा और हाथरस में फिल्म की शूटिंग करना बेहद रोमांचकारी होगा। रामायण फिल्म की टीम ने शूटिंग से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बता दें कि मुंबई में उद्योगपति गुरुस्वरूप श्रीवास्तव आगरा के दयालबाग के मूलनिवासी हैं। श्रीवास्तव इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कृष के फाइनेंसर थे। वह गोल्डन जुबली फिल्म फेयर अवॉर्ड जैसे कई कार्यक्रम प्रायोजित कर चुके हैं।

ध्यान देेने वाली बात है, भारत के कण-कण में प्रभु श्री राम बसते हैं। राम के जीवन पर आधारित फिल्म हजारों आए, इस देश की जनता हमेशा राम को देखना पसंद करती है। राम मंदिर निर्माण के बाद प्रभु राम में सब की रूचि बढ़ गई है। आज का युवा प्रभु के जीवन के बारे में जानने को उत्सुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here