कौन हैं Jaiprakash Agrawal? जिन्हें आज मिला है पद्मश्री

0
1384

सूर्या फाउंडेशन के चेयरमैन Jaiprakash Agrawal को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें ट्रेड और इंडस्ट्री के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सूर्या फाउंडेशन ने ट्वीट किया, ‘ उद्योग और व्यापार जगत में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाले जय प्रकाश अग्रवाल जी को हृदयतल से बधाई। अग्रवाल जी परिवर्तन और विकास के वास्तविक प्रतीक हैं।’

बता दें कि आज अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ICMR के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेडकर को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गायक अदनान सामी को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। एयर मार्शल डॉ पद्म बंदोपाध्याय को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला है। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।

साथ ही साथ प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: 

प्रधानमंत्री Narendra Modi वेटिकन सिटी में मिले ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरु Pope Francis से, देखें तस्वीरें

G-20 Summit में शामिल होने पहुंचे PM Modi, इटली के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पढ़ें 2 बजे तक की सभी बड़ी खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here