कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- ”मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा”

Subodh Kant Sahay:कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने  जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी की तुलना हिटलर कर ड़ाली।

0
133
subodh kant sahay
Subodh Kant Sahay:कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा

Subodh Kant Sahay: केंद्र की ‘अग्निपथ’ (Agnipath) योजना को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। जहां विपक्ष लगातार केन्द्र सरकार पर निशाने साध रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर एक विवादित बयान दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी की तुलना हिटलर से कर डाली।

Subodh Kant Sahay: कांग्रेस नेता ने पीेएम मोदी को लेकर क्या कहा?

दरअसल कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि ‘हिटलर ने भी ऐसी ही एक संस्था बनाई थी उसका नाम था खाकी, सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। पीएम मोदी भी हिटलर की राह चल रहे हैं तो हिटलर की मौत मरेगा, ये याद रख लो मोदी…। कांग्रेस नेता ने ये बयान जंतर मंतर पर चल रहे अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सत्याग्रह के दौरान दिया।

cats 66
Subodh Kant Sahay

Shehzad Poonawalla ने कांग्रेस नेता के बयान पर किया पलटवार

पीएम को लेकर कांग्रेस नेता के द्वारा विवादित टिप्पणि पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी नाराजगी जताई है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं की आलोचना या निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ही उन्हें इस तरह से अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए उकसाया है। 

cats 67

Subodh Kant Sahay: सुबोधकांत सहाय ने अपने बयान पर दी ये सफाई

अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख सुबोधकांत सहाय ने तुरंत अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है तो उन्हीं की नीतियों पर सवाल पूछा जाएगा। हिटलर वाले बयान पर सहाय ने कहा कि वे उसके नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उन्होंने जो बात कही वह कहावत है।

संबंधित खबरें…

Prashant Kishor ने BJP और JDU पर साधा निशाना, कहा- राज्य जल रहा है और दोनों ‘छींटाकशी’ में व्यस्त हैं

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here