SSC के द्वारा Constable Genral Duty के भर्ती के लिए कराई गई परीक्षा 15 दिसम्बर को समाप्त हो चुकी है। यह परीक्षा 25 हजार से भी अधिक पदों के लिए निकाली गई थी। इसकी परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चली थी। इस परीक्षा के लिए 21.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था जिसमें से कुल 14.51 लाख उम्मीदवारों परीक्षा में मौजूद थे। अब सभी उम्मीदवारों को Answer Key का इंतजार है, SSC के अधिकारियों द्वारा 30 दिसंबर 2021 तक Answer Key जारी करने की बात कही गई है।
SSC GD के 25000 से अधिक पदों के लिए निकाली गई भर्ती
SSC के द्वारा Constable Genral Duty के भर्ती के लिए 25,271 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें BSF के 7545, SSB के 3806, ITBP के 1431, CISF के 8464, AR (असम राइफल्स) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC GD की विभिन्न क्षेत्र में प्रमुख भूमिकाएं
BSF में GD Constable की प्रमुख भूमिकाएं
- भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश के सीमा की रक्षा करना।
- सीमा पार के अपराधों को रोकने के लिए, भारत के क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश या निकास को रोकना।
- सीमा पर तस्करी, घुसपैठ विरोधी कार्य और किसी भी अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना।
- सीमा पार की खुफिया जानकारी एकत्र करना।
SSB में GD Constable की प्रमुख भूमिकाएं
- सीमा पार के अपराधों और अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम के लिए
- भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा
ITBP में GD Constable की प्रमुख भूमिकाएं
- भारत और चीन के बीच लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक सीमा की रक्षा करना।
- किसी भी क्षेत्र में गड़बड़ी की स्थिति में व्यवस्था बनाना और संरक्षित करना।
- उत्तरी सीमाओं पर चौकसी है या नही इसका ध्यान रखना।
- सीमा उल्लंघन का पता लगा कर उसको रोकना, अवैध प्रवास और सीमापार होने वाली तस्करी पर नजर रखना।
- संवेदनशील कार्यक्रमों और खतरनाक VIP को सुरक्षा प्रदान करना।
- नियत क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना।
CISF में GD Constable की प्रमुख भूमिकाएं
- विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करना।
- भारत में सभी वाणिज्यिक हवाई अड्डों की सुरक्षा के प्रभारी बनना।
- दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF संभालता है।
- सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों की रक्षा करना।
- SSG गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों को सुरक्षा कवर प्रदान करना।
CRPF में GD Constable की प्रमुख भूमिकाएं
- भारत के हर हिस्से की आंतरिक सुरक्षा की देखभाल करना।
- भारतीय शांति सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के हिस्से के रूप में विदेशों में काम करना।
- महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रखवाली से लेकर नक्सल विरोधी अभियानों से सबकी रक्षा करना।
- चुनावी कर्तव्यों के लिए VIP को सुरक्षा प्रदान करना।
AR (असम राइफल्स) में GD Constable की प्रमुख भूमिकाएं
- आतंकवाद विरोधी और सीमा सुरक्षा अभियानों के संचालन के माध्यम से सेना के नियंत्रण में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करना।
- दूरदराज के क्षेत्रों में संचार, चिकित्सा सहायता और शिक्षा प्रदान करना।
4 चरणों पर किया जाएगा चयन
SSC GD भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों पर किया जाएगा। पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), दुसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), तीसरा शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और आखिर में मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
सर्टिफिकेट होने पर मिलेगी छूट
परीक्षा के परिणाम में जिन उम्मीदवारों के पास NCC प्रमाणपत्र होगा, उन्हें परीक्षा में अतिरिक्त अंक मिलेंगे। जिनके पास NCC-A सर्टिफिकेट होगा उन उम्मीदवारों को परीक्षा में दो प्रतिशत अधिक अंक मिलेंगे, वहीं जिनके पास NCC-B की उम्मीदवारी होगी उनको तीन प्रतिशत अधिक अंक दिए जाएंगे। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास NCC-C की उम्मीदवारी होगी, उन्हें एग्जाम में पांच प्रतिशत नंबर अधिक मिलेंगे।
महिने के अंत तक जारी होगी Answer Key
SSC GD की एक महिने से चल रही परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। अब SSC के अधिकारियों द्वारा यह घोषणा की गई है की SSC GD की Provisional Answer Key 30 दिसंबर 2021 तक जारी कर दी जाएगी। Answer Key जानने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।
यह है SSC की आधिकारिक वेबसाइट
यह भी पढ़ें:
Delhi Police Constable 2020 Results: आज जारी होगा का रिजल्ट, इस तरीके से यहां करें चेक