Samsung Galaxy M53 5G भारत में लॉन्च, पहली सेल में मिलेगा 2,500 का डिस्काउंट, यहां पढ़ें फीर्चस और कीमत

भारत में यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

0
197
Samsung Galaxy M53 5G
Samsung Galaxy M53 5G

Samsung Galaxy M53 5G: दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने आज अपना नया फोन Galaxy M53 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। फोन के लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के यूट्यूब और सोशल मीडिया चैनलों पर भी देख सकते हैं।

बता दें कि यह कंपनी का सबसे कम कीमत वाला 108MP कैमरा फोन है। कंपनी का ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M52 5G का अपग्रेडेड मॉडल है। इसकी पहली सेल 29 अप्रैल को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। चलिए जानते हैं इस फोन के संभावित फीचर्स और कीमत।

Samsung Galaxy M53 5G
Samsung Galaxy M53 5G

Samsung Galaxy M53 5G फोन में मिलेगा डिस्काउंट

यदि आप फोन को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही यदि आप ने Galaxy M सीरीज के डिवाइस से फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 2000 रूपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy M53 5G
Samsung Galaxy M53 5G

Samsung Galaxy M53 5G की भारतीय कीमत

  • भारत में यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
  • 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB
  • Samsung Galaxy M53 5G की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है।
  • इसका टॉप मॉडल 25,999 रुपये में मिलेगा।
Samsung Galaxy M53 5G
Samsung Galaxy M53 5G

Samsung Galaxy M53 5G फीचर्स

  • इसमे आपको 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिल रहा है।
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट के साथ मिल रहा है।
  • 8GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है।
  • स्मार्टफोन के बैक में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है।
  • इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा
  • 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, USB Type C कनेक्टिविटी मिल रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here