Agni 5 को लेकर कांग्रेस ने किया ट्वीट तो Sambit Patra ने कहा- …और ये लीजिए ..पाकिस्तान से पहले कांग्रेस का “Reaction” आ गया

0
243
sambit patra
sambit patra

BJP प्रवक्ता Sambit Patra सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। खासकर वह ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी पर बहुत ज्‍यादा आक्रमण करते हैं। अब संबित पात्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है। उन्‍होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल (Maharashtra Pradesh Congress Sevadal) के एक ट्वीट को आड़े हाथ लेते हुए रीट्वीट किया, ”और ये लीजिए ..पाकिस्तान से पहले कांग्रेस का “Reaction” आ गया।”

दरअसल भारत ने बुधवार शाम को 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी की अग्नि-V मिसाइल का परीक्षण किया। इस पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ”अग्नि-5 का पहला सफल परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को 5500 किलोमीटर की मारक क्षमता के साथ किया गया था। मोदी सरकार ने इसकी रेंज 500 KM कम कर दी।”

कांग्रेस सेवादल का संबित पात्रा को करारा जवाब

संबित पात्रा ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल पर वार किया तो सेवादल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी बीजेपी नेता पर पलटवार किया गया। उन्‍होंने भाजपा प्रवक्‍ता को जवाब दिया, ”पाकिस्तान के 2 टुकड़े कांग्रेस सरकार ने किए थे, जब भाजपा पैदा भी नही हुई थी।”

भारत ने किया अग्नि -5 का सफल परीक्षण

भारत ने बुधवार बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -5 का सफल परीक्षण किया, जो 5,000 किमी दूर तक के लक्ष्य को सटीक रूप से टारगेट कर सकती है, जिसे चीन के लिए एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 को ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (APJ Abdul Kalam Island) से शाम 7:50 बजे लॉन्च किया गया।

अग्नि-5 का पहला परीक्षण 2012 में किया गया था। अग्नि-1 से लेकर 5 तक की मिसाइलों को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अग्नि -1 की क्षमता 700 किलोमीटर , अग्नि -2 की क्षमता 2,000 किलोमीटर, अग्नि -3 और अग्नि -4 की क्षमता 2,500 किमी से 3,500 किमी से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Sambit Patra का आरोप, ‘कांग्रेस ने CWC की बैठक में सरदार पटेल को किया अपमानित’

Lakhimpur Kheri: Sambit Patra ने Rahul Gandhi को घेरा, कहा- गांधी परिवार का किसानों से लेनादेना नहीं, बस फैला रहे भ्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here