Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच Kumar Vishwas ने किया शानदार ट्वीट, निशाने पर रहे UN और अमेरिका

0
925
Kumar Vishwas
Kumar Vishwas

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जंग जारी है। इससे पहले शुक्रवार को यूक्रेन में रूसी आक्रमण के दूसरे दिन राजधानी कीव में कई रॉकेट हमले हुए। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने अमेरिका और अल्बानिया के निंदा प्रस्ताव के खिलाफ अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने यूएनएससी पर तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में अपने ट्ववीट में लिखा कि ‘ है अमन के वास्ते जग में बना यू-एन-ओ, USA का U है इसमें बाकी सबका No ही No।’

Russia Ukraine War: Kumar Vishwas ने शेयर की मार्मिक तस्वीर

बता दें कि इससे पहले भी कुमार विश्वास ने दिष्यंत कुमार की कविता को ट्वीट करते हुए लिखा था कि “यह दिया चौरास्ते का ओट में ले लो,आज आंधी गांव से हो कर गुज़रती है। कौन शासन से कहेगा, कौन पूछेगा एक चिड़िया इन धमाकों से सिहरती है। गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें एक बच्ची सैनिकों को आते देख दिवार के पिछे छुप जाती है।

Russia Ukraine War: रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर कर रही है हमला

Russia
Russia Ukraine War

बताते चलें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा एक सैन्य अभियान की घोषणा के बाद से ही रूसी सेना यूक्रेन में लगातार हमला कर रही है। सोमवार को पुतिन ने यूक्रेन के दो अलग-अलग क्षेत्रों- डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है। हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनिय सेना के सशस्त्र बलों ने लगभग 800 रूसी सैनिकों को मार गिराया है,साथ ही उनके 30 से अधिक टैंक, सात विमान और छह हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए गए हैं।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here