उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे कह रहे है कि, लड़कियां आजकल फटी जींस पहनती हैं कैसा संस्कार है। तीरथ का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #rippedjeanstwitter ट्रेंड करने लगा। तमाम अभिनेत्रियों से लेकर आम लड़कियां तीरथ सिंह रावत को सबक सिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उतर आई हैं। शिवसेना नेता प्रियंका चर्तुवेदी से लेकर एक्ट्रेस गुल पनाग ने रिप्ड जींस में फोटो शेयर कर लड़कियों की आजादी का सर्मथन किया है। फैंस, ट्विटर यूजर लंबे समय से कंगना की टिप्पणी का इंतजार कर रहे थे। काफी समय बाद विवादित क्वीन ने जींस को लेकर प्रतिक्रिया पेश की है।

रिप्ड जींस पर छिड़े विवाद को लेकर कंगना रनौत ने अपनी कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कंगना इसमें लोगों को सही रिप्ड जींस पहने का तरीका बता रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि, जींस ऐसी पहनों की भिखारी न लगो।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1372472753488588803

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, “यदि आप रिप्ड जींस पहनना चाहते हैं तो मौसम के हिसाब से कूलनेस कोशियन्ट को जरूर ध्यान में रखिए जैसा इन तस्वीरों में नजर आ रहा है, ताकि ये आपका स्टाइल लगे ना कि ये आपकी भिखारियों वाली हालत को दर्शाए, जैसे इस महीने घरवालों से पैसे ना मिले हों, इन दिनों ज्यादातर युवा लड़के ऐसा ही करते दिख रहे हैं।”

बता दें कि, एक्ट्रेस 90 फीसदी समय साड़ी में ही नजर आती हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान भी कंगना साड़ी पहनती हैं। वैसे तो क्वीन हर तरह का आउटफिट ट्राई करती हैं लेकिन अधिकतम इन्हें लोग साड़ी में ही देखते हैं। चाहे पीएम मोदी से मुलाकात की बात करें या एयरपोर्ट लुक की कंगना साड़ी वाली नारी हैं।

गौरतब है कि, रिप्ड जींस को लेकर सबसे पहले समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन की नातिन नव्य नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर विरोध जताया था। अब जया बच्चन की प्रतिक्रिया भी सामने आगई है।

जया बच्चन ने कहा कि, “पहले वह अपना पद संभाले अभी-अभी मुख्यमंत्री बने हैं और महिलाओं पर टिप्पणी करना बंद करें। यह इस तरह की मेंटालिटी के लोग जो कपड़ों से महिलाओं को जज करते हैं, यह महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। यह बहुत निंदनीय है और बहुत दुख होता है कि आज 21वीं सदी में भी ऊंचे पद पर बैठे लोग इस तरह की टिप्पणी कर रहे।”

रिप्ड जींस पर हर इंसान अपनी तरह से प्रतिक्रिया पेश कर रहा है। कोई इसे लड़कियों की आजादी से जोड़ रहा है तो कोई खराब संस्कृति से जोड़ रहा है। कई लोग सोशल मीडिया पर सावल कर रहे हैं। जब बुर्का बैन करने की बात आती है तो इस तरह से लोग विरोध क्यों नहीं करते हैं। ट्विटर यूजर कह रहे हैं कि, बुर्का हो या जींस इंसान की अपनी मर्जी है। जब बात जींस और बुर्के की पसंद पर बात आई तो बीजेपी नेता कपिल मिश्रा इस आग में कूद पड़े उन्होंंने कहा कि, बुर्का से बेहतर तो रिप्ड जींस ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here