Republic Day Parade: जानिए सर्वश्रेष्ठ झांकी में किस राज्य ने मारी बाजी?

0
379
Republic Day Parade
Republic Day Parade: सर्वश्रेष्ठ झांकी का हआ चयन

Republic Day Parade: सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी का चयन कर लिया गया है जिसमें उत्‍तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है। यूपी की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ पर केंद्रित थी, वहीं महाराष्ट्र राज्य की झांकी भी लोकप्रिय श्रेणी में रही है। मंत्रालयों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संयुक्त विजेता बने हैं।

up jhanki
Republic Day Parade: त्‍तर प्रदेश की झांकी को मिला पहला स्थान

Republic Day Parade: सर्वश्रेष्ठ झांकी में कर्नाटक को मिला दूसरा स्थान

karnataka
Republic Day Parade: कर्नाटक कि झांकी को मिला दूसरा स्थान

आपको बता दें कि सर्वश्रेष्ठ झांकियों और मार्चिंग टुकड़ियों में संयुक्त विजेता घोषित करने के लिए तीन पैनल बनाए गए थे। सभी पैनल के आकलन के आधार पर भारतीय नौसेना के मार्चिंग झांकियों को तीनों सेनाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते के रूप में चुना गया है। इसी तरह यूपी की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ पर केंद्रित थी, जिसे गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया।

दूसरा स्थान कर्नाटक कि झांकी को मिला है, कर्नाटक झांकी ‘पारंपरिक हस्तशिल्प का पालना’ पर आधारित झांकी थी, वहीं तीसरा स्थान मेघालय की झांकी रही है, बता दें कि महाराष्ट्र कि झांकी को राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ चुना गया गया है। महाराष्ट्र की झांकी जैव विविधता एवं जैव-प्रतीक’ विषय पर आधारित थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here