पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर को बंद हो जाएगी नामांकन प्रक्रिया, जानिए Rashtriya Puraskar Portal, पद्म पुरस्कार और भारत रत्न सम्मान के बारे में

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puruskar Portal) का मुख्य मकसद पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लेकर आना है.

0
191
पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर को बंद हो जाएगी नामांकन प्रक्रिया, जानिए Rashtriya Puraskar Portal, पद्म पुरस्कार और भारत रत्न सम्मान के बारे में - APN News

केंद्र सरकार द्वारा सालाना दिए जाने वाले विभिन्न तरह के पुरस्कारों के लिए एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) (https://awards.gov.in) शुरू किया गया है. वर्तमान में राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के तहत आठ तरह के पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है.

क्या है मुख्य लक्ष्य

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) का मुख्य मकसद पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लेकर आना है.

ये पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) प्रत्येक नागरिक और संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों और संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है.

Padma Award

इस पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) के माध्यम से देश में पहली बार, सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में जानकारी जनता को देने एवं उनकी पात्रता, मानदंड, चयन प्रक्रिया को आसानी से समझने को मिलेंगी.

इसके अलावा पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) पर सरकार द्वारा दिए गए पिछले पुरस्कार विजेताओं की सूची उनके विवरण सहित इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

अलग-अलग विभागों के पास जिम्मेदारी

वर्तमान में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के माध्यम से पुरस्कारों की अनुशंसा की जाती है. जैसे पद्म पुरस्कारों को लेकर जिम्मेदारी गृह मंत्रालय के पास है तो वहीं डिजिटल इंडिया पुरस्कार का जिम्मा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत आने वाले ‘राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र’ (National Informatics Centre) के पास है.

पुरस्कार जिनके लिए नामांकन / सिफारिश जारी है –  

गृह मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन / सिफारिशें खुली हैं –

  1. पद्म पुरस्कार – अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022
  2. डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार 2022 – अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022
  3. वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022
  4. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022
  5. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022
  6. नारी शक्ति पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022
  7. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022
  8. जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022

केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों और एजेंसियों द्वारा ऐसे लोगों को सम्मानित करने के लिए कई नागरिक पुरस्कारों की स्थापना की गई है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है एवं समाज के लिए निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पण के साथ काम किया है.

पद्म पुरस्कार

वर्ष 1954 में स्थापित पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को की जाती है. पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है. पद्म पुरस्कार के माध्यम से ऐसे सभी विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में उपलब्धियों की पहचान को शामिल किया जाता है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्व शामिल हो.

Padma

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं –

पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये)

पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा)

पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)

पदानुक्रम में पद्म विभूषण सर्वोच्च है, असके बाद पद्म भूषण और पद्म श्री आते हैं.

किन क्षेत्रों में दिए जाते है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिये जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.

कैसी होती है चयन प्रक्रिया

पद्म पुरस्कार ‘पद्म पुरस्कार समिति’ द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किये जाते हैं. पद्म पुरस्कार समिति का गठन प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है.

पद्म पुरस्कार, भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर प्रतिवर्ष मार्च या अप्रैल के महीने में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किये जाते हैं.

भारत रत्न

2 जनवरी 1954 को केंद्र सरकार द्वारा स्थापित भारत रत्न सम्मान देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. भारत रत्न सम्मान को मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा / उच्चतम प्रदर्शन के सम्मान में प्रदान किया जाता है.

Bharat Ratna

एक साल में तीन से ज्यादा लोगों को नहीं दिया जा सकता है भारत रत्न

भारत रत्न को घोषणा पद्म पुरस्कार से अलग की जाती है. भारत रत्न की सिफारिशें प्रधानमंत्री द्वारा भारत के राष्ट्रपति को की जाती हैं. भारत रत्न पुरस्कारों की संख्या एक विशेष वर्ष में अधिकतम तीन तक हो सकती है. हालांकि 1999 में 4 लोगों को भारत रत्न से नवाजा गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here