वर्षों बाद राम मंदिर का मुद्दा सुलझा है। राम लला को घर लाने की तैयारी चल रही है। भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य जोरो-शोरों पर चल रहा है। सभी देश वासियों का सपना वर्षों बाद पूरा हो रहा है। इस खुशी में लोग दिल खोलकर राम लला के नाम पर दान कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए पैसों की बरसात हो रही है।

गुजरात के एक व्यवसायी ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का दान दिया। गोविंद ढोलकिया सूरत के एक व्यापारी हैं जो SRK डायमंड कंपनी के मालिक हैं। इससे पहले यूपी से बीजेपी के क विधायक ने 1,11,11,111 रुपए का दान दिया था।

Govind Dholakia
गोविंद ढोलकिया

राम के नाम अबतक 100 करोड़ का दान मिल चुका है। अभी भी लोग खूब दान कर रहे हैं। दान की कड़ी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है।  राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख 100 रूपए का दान दिया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने  1 लाख रुपए का चेक दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अब तक 100 करोड़ रुपये का दान मिला है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दान को लेकर डाटा अभी मुख्यालयों तक नहीं पहुंचा है।

चंपत राय ने यह भी बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। करीब 39 महीने में निर्माण कार्य पूरा होगा। ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर का निर्माण भारत की प्राचीन व पारंपरिक निर्माण तकनीक के आधार पर किया जाएगा। इसे इस तरह से बनाया जाएगा, जिससे भूकंप, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का यह सामना कर सके।

राम मंदिर निर्माण कार्य में आम जनता से लेकर बॉलीवुड अभिनेता अपनी रूची दिखा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लोगों  से अधिक-अधिक से दान करने के लिए आग्रह किया है। अक्षय ने लिखा, “यह बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण प्रारंभ हो गया है। अब योगदान की हमारी बारी है। मैंने शुरुआत की है। आशा है कि आप सब भी इस अभियान से जुड़ेंगे। जय श्री राम।’ ”

गौरतलब है कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए एक जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है जो 15 जनवरी से शुरू हुआ और 27 फरवरी तक चलेगा। चंदे की शुरूवात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here