Ram Navami 2023: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी का पर्व, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- संयम और संकल्प…

0
88
Ram Navami 2023
Ram Navami 2023

Ram Navami 2023: आज यानी 30 मार्च को देशभर में रामनवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा’।

रामनवमी के दिन लोग भगवान राम की पूजा करते हैं, साथ ही कई जगहों पर भव्य रैली भी निकाली जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था। माना जाता है कि भगवान राम का जन्म नवमी की मध्यरात्रि को हुआ था।

Ram Navami 2023: रामनवमी शुभ मुहूर्त

रामनवमी तिथि 29 मार्च को रात 09 बजकर 07 बजे से शुरू होगी और 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। रामनवमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।

Ram Navami 2023
Ram Navami 2023

रामनवमी पूजा विधि

सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को रोली और तिलक लगाएं। अब धूप, दीप और अगरबत्ती जलाएं। इसके बाद भगवान राम को चावल, फूल और प्रसाद चढ़ाएं। अब भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। भगवान राम के मंत्रों का जाप के साथ रामचरितमानस का भी पाठ करें। अब सबसे आखिर में आरती कर के भगवान राम को झूला भी झुलाएं।

यह भी पढ़ें:

Ram Navami 2023: राज तिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी… जानिए रामनवमी पर्व का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Navratri 2023: महाअष्‍टमी के मौके पर मंदिरों में भक्‍तों का तांता, कन्‍या पूजन कर देवी से मांगा आशीर्वाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here