Rajasthan News: राजस्थान के जालोर से ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद इंसान की रूह कांप जाए। इस खबर को सुनने के बाद आप यही कहेंगे कि इस समाज में भी तालिबानी सोच के लोग रहते हैं। यहां पर दो दलित युवकों को गांव के दबंगों ने हाथ-पैर बांध कर नंगा कर के अधमरा होने तक पीटा है। आरोपियों के नाम गंगासिंह, धनसिंह, भंवरसिंह और फगलुराम है। पूरा बवाल होली दहन के दिन हुआ है। पीड़ित युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कलश के साथ छेड़ छाड़ की है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rajasthan News: पीड़ित लड़कों पर आरोप

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने मीडिया को बताया कि होली दहन स्थल पर सगुन देखने के लिए ग्रामीणों के द्वारा अनाज भरकर मटकी का कलश जमीन में डालते हैं। उस पर डंडा रोपते हैं, दूसरे दिन उस कलश को खोलते हैं फिर अनुभवी ग्रामीणों के द्वारा सगुन देखकर आगामी जमाने की घोषणा की जाती है। ऐसा आरोप है कि लड़कों ने कलश के साथ छेड़छाड़ की है। इसलिए गांव के दबंगों ने उनके साथ बर्बरता की है।
महज इतनी सी गलती के लिए दबंगों ने लड़को को मरने तक पीटा है। इस दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसपी जालोर को भी वह वीडियो बनाकर भेज दिया। एसपी के निर्देश पर भीनमाल सीओ सीमा चोपड़ा शुक्रवार रात 9 बजे टीम के साथ बिजलिया गांव पहुंची जहां उन्होंने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
Rajasthan News: आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी के आदेश के बाद भीनमाल सीओ सीमा चोपड़ा ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की और कुछ समय बाद ही दबंगों को पकड़ लिया। इंसानों को जानवर बनाकर पीटने वाले ये हैवान खेत में छुपे हुए थे जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान पुलिस द्वारा मीडिया को दी गई खबर के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Updates: हिजाब के बाद भगवत गीता पर शुरू हुई बहस, कहा- सभी धर्मों को करें शामिल
- इजरायली पीएम Naftali Bennett अप्रैल में आएंगे भारत, PM Modi के साथ करेंगे कई मुद्दों पर चर्चा