Rahul Gandhi के छत्‍तीसगढ़ पहुंचने से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता किए गए गिरफ्तार

0
799
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छत्‍तीसगढ़ दौरे से पूर्व बुधवार की रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कई नेताओं को पुलिस थाने में बैठाकर पूछताछ भी की जा रही है। राजधानी के भी करीब 12 से ज्यादा नेताओं को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रायपुर में गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अमित मैशेरी, मुकेश पटेल सहित कुछ मंडल अध्यक्षों की भी गिरफ्तारी की सूचना मिली है।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: प्रदर्शन करने की थी आशंका

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) छत्‍तीसगढ़ की राजधानी में आने वाले हैं। प्रशासन की ओर से ऐसी आशंका जताई जा रही थी, कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल गांधी को काले झंडे दिखा सकता है। इसके साथ ही धरना प्रदर्शन कर सकता है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने भाजयुमो नेताओं को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ पूरी कर उन्‍हें छोड़ दिया जाएगा।

रात में घर के बाहर किया गिरफ्तार

पुलिस ने रात के समय भाजयुमो नेताओं को रायपुर में उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। जांजगीर नैला स्टेशन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रायपुर जाने से रोका गया। सूचना है कि जितेंद्र देवांगन अमन प्रताप जांजगीर में गिरफ़्तार हुए हैं।

दूसरी तरफ भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि भाजयुमो की तरफ से किसी प्रदर्शन की घोषणा नहीं की गई थी। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी आश्चर्यजनक और निंदनीय है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान जारी कर खुद ही भाजयुमो के प्रदर्शन की आशंका जताई थी ऐसा लगता है कि पुलिस की ओर से जो कार्रवाई की गई है, वह उनके बयान से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here