उन्नाव और कठुवा गैंगरेप मामले ने पूरे देश को सन कर दिया है चारों चरफ से लोग इंसाफ की मांग कर रहें हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में आधी रात को  कांग्रेस की तरफ से दिल्ली के इंडिया गेट पर उन्नाव में हुए गैंगरेप के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मार्च के दौरान राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही, मार्च में प्रियंका के साथ कुछ ऐसा भी हुआ जिससे प्रियंका गांधी गुस्से से आग बबूला हो गईं।

दरअसल, गुरुवार रात को इंडिया गेट पर काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी से हाथ मिलाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी। इसी दौरान भीड़ थोड़ी बेकाबू हुई और वहां पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान प्रियंका किसी शख्स को कोहनी मारती हुई भी दिखीं।

इस बीच प्रियंका ने मोर्चा संभालते हुए धक्का-मुक्की कर रहे कार्यकर्ताओं को खरी-खोटी सुना दी। प्रियंका ने गुस्से भरे अंदाज में कहा, ”आप सोचिए कि आप क्या कर रहे हैं, अब आप चुपचाप से खड़े होकर चलेंगे वहां तक। जिसको धक्का मारना है घर चला जाए”

गौरतलब है कि सिर्फ प्रियंका ही नहीं, राहुल गांधी को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। इसके बाद एसपीजी ने राहुल को कुछ देर के लिए गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि, इसके बाद राहुल बाहर आए और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की।

बता दें कि कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार में महिलाओं की असुरक्षा व शर्मनाक घटनाओं के खिलाफ इंडिया गेट पर आधी रात कैंडल मार्च निकाला है। यहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इंडिया गेट पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here