Priyanka Gandhi Vadra ने World Fisheries Day पर अपने वादे को दोहराया, कहा- निषादों के हक को वरीयता दी जाएगी

0
289
Unnao Rape Victim
Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day) पर जनता से किए वादों को फिर दोहराया है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अपना 45 सेकेंड का वीडियो शेयर किया और कहा आज विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर मैं अपने जल वैज्ञानिक निषाद बहनों-भाइयों के लिए की गई प्रतिज्ञाओं को दोहराती हूं

Priyanka Gandhi Vadra ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने विश्व मत्स्य दिवस पर ट्वीट कर लिखा, आज विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर मैं अपने जल वैज्ञानिक निषाद बहनों-भाइयों के लिए की गई प्रतिज्ञाओं को दोहराती हूं मत्स्यपालन के लिए कृषि की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। बालू खनन एवं मत्स्यपालन में निषादों के हक को वरीयता दी जाएगी गोरखपुर में गुरु मछेंद्रनाथ विश्वविद्यालय का निर्माण

प्रियंका गांधी वीडियो में कह रही हैं कि, मैं जो कह रही हूं वो प्रतिज्ञाएं पूरी होंगी। नहीं तो इस मंच से मैं नहीं कहूंगी। अगर हमारी सरकार आई तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। जो सुविधाएं और छूट मछली पालन के लिए है वह सब सुविधाएं लागू होंगी। बालू खनन और मछली पालन में निषाद समाज को अपना अधिकार वापस दिया जाएगा। गुरू मछेन्द्रनाथ विश्वविद्यालय को हम यहां पर स्थापित करेंगे।

चुनाव की तैयारी

जाहिर है उत्तर प्रदेश में साल 2022 में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। ऐसे में प्रियंका गांधी जनता को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। प्रियंका इस समय उत्तर प्रदेश का ही चक्कर लगा रही हैं। वो राज्य की सरकार पर हमला बोलते हुए महिलाओं के सम्मान की बात कर रही हैं। उन्होंने वादा किया है कि राज्य में अगर उनकी सरकार बनती है तो राजनीति में 40 फीसदी महिलाओं को जगह मिलेगी।

प्रियंका गांधी यूपी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। राज्य की योगी सरकार भी पीछे नहीं है। सरकार भी प्रियंका के वार का जवाब जोर से दे रही है।

यह भी पढ़ें:

Priyanka Gandhi पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक, कहा- कृषि कानून हो या लखीमपुर मामला वे बस अपनी राजनीति करती हैं

कृषि कानूनों की वापसी पर बोलीं Priyanka Gandhi-आपकी नियत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल, चुनाव में हार दिखने लगी…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here