Birsa Munda की 146वीं जयंती पर PM Modi समेत Priyanka Gandhi ने किया नमन

0
573
Birth Anniversary of Birsa Munda
Birth Anniversary of Birsa Munda

आदिवासियों (Tribals) के भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती (Birth Anniversary of Birsa Munda) है। आदिवासी समुदाय बिरसा मुंडा को “भगवान” नहीं बल्कि “धरती आबा” के रुप में मानता है। धरती आबा का मतलब – धरती का पिता, इनका जन्म 15 नवंबर को 1875 में झारखंड के लोहरदगा जिले के Ulihatu गांव में हुआ था।

बिरसा मुंडा का संघर्ष

क्रांतिवीर बिरसा मुंडा ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग लड़ी। जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया। जमींदारों को खिलाफ लड़ाई लड़ी।

इतिहास के अनुसार उन्होंने अदिवासियों को प्रताड़ित करने वाले जमींदारों को इनता परेशान कर दिया था कि उन्हें अंग्रेजी साशन ने जेल में डाल दिया था। इसी संघर्ष में बिरसा मुंडा समेत कई मुंडा आदिवासी क्रांतिकारी गिराफ्तार किये गए, 39 को फ़ासी 23 को उम्रकैद और बिरसा मुंडा को रांची जेल में ऐसे ही ज़मींदारों के कहने पर थर्ड डिग्री टॉर्चर देकर अंग्रेजों ने मार दिया।

नेताओं ने किया नमन

उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप  में मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को याद किया है। उन्होंने लिखा, प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा, गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा के त्याग व संघर्ष की इस तपोभूमि के विकास हेतु मोदी सरकार निरंतर समर्पित है। मैं प्रदेश की प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूँ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अदिवासियों के देवता बिरसा मुंडा को ट्वीट कर नमन किया है। उन्होंने लिखा भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं की रक्षा के पवित्र प्रयासों को हम आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। जनजातीय भाई-बहनों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के इस ध्येय की प्राप्ति तक मेरे संकल्पित प्रयासों की यात्रा अविराम जारी रहेगी।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्र ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘जल पर हक आदिवासियों का जंगल आदिवासियों के जमीन पर दावेदारी आदिवासियों की’ आदिवासी अधिकारों की मजबूत आवाज और अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी क्रांति का आगाज करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर सादर नमन।

कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बिरास मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने लिखा, सामाजिक समता के आदिवासी महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सादर नमन। ऐसे महान वीर सेनानियों के बलिदान से हमने स्वतंत्रता अर्जित की- इस स्वतंत्रता का सम्मान करना हर सच्चे भारतीय का कर्तव्य है।

यह भी पढें:

Birsa Munda Jayanti: आज बिरसा मुंडा की है जयंती, जाने क्यों कहा जाता है उन्हें भगवान Birsa Munda

APN Live Updates: पीएम मोदी आज कमलापति रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here