बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। तमिलनाड़ु और असम का चुनाव भी दूर नहीं है। साल 2021 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला है। इस चुनावी तैयारियों की झलक बीजेपी के हर कार्यक्रम में नजर आ रही है। चुनाव की तैयारी करने में भारतीय जनता पार्टी पीछे नहीं हट रही है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर बहराइच पहुंचे हैं। यहां पर पीएम मोदी ने राजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास करते किसान आंदोलन , बंगाल चुनाव से लेकर यूपी तक के सियासी गणित को साधा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर भी टिप्पणी की है।

suheldev

ग्लोबलाइजेशन पर पीएम मोदी का वार

उन्होंने कहा, ‘कभी विदेशी कंपनियों को भारत में आने देने वाले लोग आज देसी कंपनियों के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। किसानों के हित में बने कृषि कानूनों के खिलाफ भ्रम फैलाने में जुटे हैं। दुष्प्रचार कर रहे हैं। आज गांव का गरीब किसान देख रहा है कि उसके छोटे से घर और जमीन को बचाने के लिए कोई सरकार इतनी बड़ी स्कीम चला रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लोगों को अधिकार देने का काम किया है।’

इसके अलावा पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सियासत को भी साधते हुए कहा कि देश के लिए जान न्योछावर करने वालों को वह जगह नहीं दी गई, जिसके वह हकदार थे। इतिहास बनाने वालों के साथ इतिहास लिखने वालों ने जो अन्याय किया है, उसे आज का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद सरकार के पहले पीएम थे। क्या उनके योगदान को वह महत्व दिया गया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। आज लाल किले से लेकर अंडमान निकोबार तक हमने उनकी पहचान को दुनिया के सामने रखा है।

महाराजा सुहेलदेव की 40 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा बनेगी

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की 500 से ज्यादा रियासतों को एक करने वाले सरदार पटेल के साथ क्या किया गया यह देश अच्छे से जानता है। आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा सरदार पटेल की है, जो हमें प्रेरणा दे रही है। वंचितों की आवाज आंबेडकर को भी सिर्फ राजनीतिक चश्मे से देखा गया। आज भारत से लेकर इंग्लैंड तक उनके स्मारकों को विकसित किया जा रहा है।’ 

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव राजभर के स्मारक का शिलान्यास किया। यहां 40 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे आसपास के क्षेत्र में विकास होगा और लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यहां दुकानों का निर्माण किया जाएगा ताकि स्थानीय शिल्पकार अपने उत्पादों को यहां बेच सकें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here