प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे के दूसरे पड़ाव पर हैं। रवांडा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब युगांडा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने युंगाडा के साथ सदियों पुराने संबंधों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि हमारे और आपके बीच श्रम और शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युगांडा समेत अफ्रीका के तमाम देश भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक कारण तो आप जैसे भारतीयों की यहां बड़ी संख्या में मौजूदगी है, दूसरा हम सभी ने गुलामी के खिलाफ साझी लड़ाई लड़ी है, तीसरा हम सभी के सामने विकास की एक समान चुनौतियां हैं।


उन्होंने आगे कहा कि ‘मेक इन इंडिया‘ आज भारत की पहचान बन गया है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक चीजें आज उन देशों को बेच रहे हैं, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे। संभव है कि बहुत जल्द यहां युगांडा में जब स्मार्टफोन खरीदने आप जाएंगे तो आपको मेड इन इंडिया का लेवल नजर आएगा।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कल युगांडा की संसद को भी संबोधित करेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। यहां पर भी उनके राष्ट्रपति से मुलाकात के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी युगांडा से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस साल ब्रिक्स की थीम ‘ब्रिक्स इन अफ्रीका’ है। पीएम मोदी मोदी कल ही दो दिवसीय यात्रा पर रवांडा पहुंचे थे और वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद युंगाडा के लिए निकल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here