पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की पत्नी Chennamma को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, देखिए उनके बेटे ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीएस के दूसरे बड़े नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा ने कभी पैसे को महत्व नहीं दिया और न ही हमने कभी दिया।

0
275
H. D. Deve Gowda
H. D. Deve Gowda

H. D. Deve Gowda: आयकर विभाग ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा की पत्नी चेनम्मा के खिलाफ उनकी संपत्ति को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से कर्नाटक की राजनीति में नया भूचाल आ गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने सोमवार को दी।

H. D. Deve Gowda
H. D. Deve Gowda

हसन जिला मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, पहले उन्होंने हमें नोटिस जारी किया। अब वे मेरी मां को नोटिस जारी कर रहे हैं। हम अपनी जमीन में गन्ना पैदा करते हैं। उन्हें आकर देखना चाहिए। होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना (H. D. Revann) ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वो पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को नोटिस जारी कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी करने दीजिए। हम यह नहीं कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

H. D. Deve Gowda के बेटे एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा नोटिस भेजा है तो हमें पेरशान नहीं होना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीएस के दूसरे बड़े नेता एच. डी. कुमारस्वामी (H. D. Kumaraswamy) अपनी मां को भेजे गए आयकर विभाग के नोटिस से अनजांन हैं। कुमारस्वामी से जब बेंगलुरु में इस बात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, नोटिस के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यदि आईटी विभाग ने नोटिस भेजा है तो हमें परेशान नहीं होना चाहिए।

H. D. Deve Gowda
H. D. Deve Gowda

हमारे परिवार में हमारी गतिविधियां खुली किताब की तरह है कोई भी हमारा कुछ नहीं कर सकता। उन्हें इस नोटिस से कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला है। कुमारस्वामी ने कहा कि अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कभी पैसे को महत्व नहीं दिया और न ही हमने दिया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here