नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो एप के जरिए कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्तालाप की। इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा- आज देश महिला विकास की जगह महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ने पर जोर दे रहा है। इसलिए अब आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। अत: चुनाव के वक्त घर-घर जाएं और जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएं। महिला कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए मोदी ने कहा, जब देश के विकास के लिए हमारा यह मंत्र है तो हमारी पार्टी भी इसी में विश्वास करती है। पार्टी भी महिला शशक्तिकरण को अहम मानती है।

पीएम मोदी ने कहा, महिला कार्यकर्ताओं को कर्नाटक चुनाव की कमान संभालनी होगी क्योंकि महिलायें ही घर घर जाकर केंद्र की योजनाओं को पहुंचा सकती हैं। पीएम ने महिलाओं की भूमिकाओं को रेखांकित करते हुए कहा, कि महिलाओं के अंदर लोगों को समझाने की गजब की क्षमता होती है। अगर एक बार महिला समझ जाए तो हमारे लिए जीतना आसान हो जाएगा।

पिछले दिनों रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की वायरल हुई तस्वीर पर पीएम मोदी ने कहा, सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की दुनिया के शक्तिशाली पुरुषों के बीच इकलौती महिला वाली फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरी। इससे यह साबित होता है कि हमारा देश और हमारी पार्टी महिलाओं को कितना अधिक महत्व देते हैं।

संबंधित आलेख: नारी शक्ति का अद्भुत नजारा, महिला केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीर वायरल, रेल मंत्री ने किया सलाम

महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने मेटरनिटी लीव बढ़ाकर 26 वीक कर दी है। इसके अलावा शुकन्या योजना के तहत 19 हजार करोड़ रुपये भी जमा किये गए हैं। साथ ही देश की करोड़ों महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन दिये गये हैं। अब तक कर्नाटक में करीब नौ लाख गरीब परिवारों में मुफ्त गैस चूल्हा पहुंच चुका है।

यह भी पढ़े: नमो एप के जरिए पीएम मोदी ने किसानों से किया वादा, दोगुनी होगी आय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि हम हमेशा अपनी बेटियों से सवाल पूछते हैं, लेकिन इसके जगह हमें अपने बेटों से सवाल करना चाहिए कि वे कहां गये थे, क्या कर रहे थे। हमें बचपन से ही अपने बेटों के अंदर ये संस्कार विकसित करने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here