संघ प्रमुख के साथ मुस्लिम नेताओं ने की मुलाकात तो भड़के AIMIM चीफ, “इन मुस्लिमों का …”

0
174
Owaisi On Bhagwat Meeting: संघ प्रमुख के साथ हुई मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक पर AIMIM चीफ औवेसी ने कसा तंज, बोले-
Owaisi On Bhagwat Meeting: संघ प्रमुख के साथ हुई मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक पर AIMIM चीफ औवेसी ने कसा तंज, बोले- "इन मुस्लिमों का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है"

Owaisi On Bhagwat Meeting: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उन मुस्लिम बुद्धिजीवियों पर तंज कसा है जिन्होंने मोहन भागवत से मुलाकात की। ओवैसी ने कहा कि जिन भी मुस्लिम इमाम और बुद्धिजीवियों ने मोहन भागवत से मुलाकात की है वे कुलीन वर्ग से आते हैं और उनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि RSS भाजपा की वैचारिक गुरु है।

owaisi
Asaduddin Owaisi

Owaisi On Bhagwat Meeting: ओवैसी ने कसा तंज

मोहन भागवत के संग मुस्लिम बुद्धिजीवियों की मुलाकात पर AIMIM प्रमुख औवैसी ने जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “यह अभिजात वर्ग, जो सोचता है कि वह बहुत जानकार है लेकिन उसका जमीनी वास्तविकता से कोई संपर्क नहीं है, वे आराम से रह रहे हैं और वे आरएसएस प्रमुख से मिलते हैं। हालांकि यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।”

Owaisi On Bhagwat Meeting: दिल्ली में संघ प्रमुख संग हुई बैठक

आज यानी गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद में मुस्लिम बुद्धिजीवियों और इमामों से मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत की, इसमें हिंदू और मुस्लिमों के सौहार्द बढ़ाने की बात पर सहयोग जताया। इस बैठक में मोहन भागवत के साथ संघ के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।

FdO S1UaIAE3Q1E?format=jpg&name=large
Mohan Bhagwat

Owaisi On Bhagwat Meeting: बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात में भागवत ने हिंदुओं के लिए ‘‘काफिर’’ शब्द के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि इससे अच्छा संदेश नहीं जाता है। वहीं, मुस्लिम बुद्धिजीवियों का कहना था कि मुस्लमानों के लिए “जिहादी” और “पाकिस्तानी” शब्द का इस्तेमाल किया जाता है जिससे इन्हें आपत्ति है। इसी के साथ मोहन भागवत ने गोहत्या का भी मुद्दा उठाया।

mohan bhag
Mohan Bhagwat

बैठक में मौजूद एक सदस्य ने कहा, ”भागवत जी ने उन लोगों से सबसे पहले गोहत्या पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा। जिसके जवाब में मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वे इसके खिलाफ हैं। साथ ही पक्ष ने कहा कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने सभी समुदायों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बीफ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था।”

संबंधित खबरें:

मुस्लिम नेताओं से मिलने पहुंचे संघ प्रमुख Mohan Bhagwat, जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

टेरर फंडिंग को लेकर NIA सख्त, कई राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 100 से अधिक लोग गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here