मुस्लिम नेताओं से मिलने पहुंचे संघ प्रमुख Mohan Bhagwat, जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

0
237
मुस्लिम नेताओं से मिलने पहुंचे संघ प्रमुख Mohan Bhagwat, जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?
मुस्लिम नेताओं से मिलने पहुंचे संघ प्रमुख Mohan Bhagwat, जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat आज दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद में मुस्लिम बुद्धिजिवियों और इमामों से मुलाकात करने पहुंचे। यहां उन्होंने ‘अखिल भारतीय इमाम संगठन’ के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। मोहन भागवत ने मुस्लिम बुद्धिजिवियों और इमामों के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की। बीते कुछ समय से मोहन भागवत मुसलमानों से संपर्क बढ़ा रहे हैं और लगातार उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इसको लेकर भागवत ने अपने संघ के सदस्यों के साथ भी चर्चा की थी।

mohan 1

Mohan Bhagwat के साथ मौजूद थे कई वरिष्ठ पदाधिकारी

इस बैठक के दौरान RSS के प्रमुख Mohan Bhagwat के साथ संघ के वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी वहां मौजूद थे। संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि RSS प्रमुख साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

FdO S1UaIAE3Q1E?format=jpg&name=large

मुस्लिम संघ से लगातार हो रही मुलाकात

मुस्लिम समुदाय के कुछ बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat से पिछले महीने मुलाकात की थी। इस बैठक में मुस्लिम बुद्धिजिवियों में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग भी शामिल थे।

इस मुलाकात में इस दौरान हिन्दू और मुस्लिमों की तरफ से सौहार्द बढ़ाने की बात पर सहमति जताई गई। साथ ही नुपुर शर्मा और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भी चर्चा की गई थी। पिछले साल भी मोहन भागवत ने मुंबई के एक होटल में मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक समूह के साथ मुलाकात की थी। सितंबर 2019 में भागवत ने दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी से भी मुलाकात की थी।

FdO X maEAA qoE?format=jpg&name=large

कश्मीरी नेताओं से भी कर सकते हैं मुलाकात

सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख Mohan Bhagwat आने वाले दिनों में कश्मीरी पंडितों से भी मुलाकात कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह मुलाकात कश्मीर में शुरू हो रही चुनावी राजनीति को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

संबंधित खबरें:

टेरर फंडिंग को लेकर NIA सख्त, कई राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 100 से अधिक लोग गिरफ्तार

Punjab Politics: राज्यपाल ने रद्द किया मान सरकार का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव, केजरीवाल बोले- फिर तो जनतंत्र खत्म है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here