Omicron Variant पहुंचा दिल्ली, Tanzania से भारत आया शख्स संक्रमित

0
223
Omicron cases
Omicron cases

ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से 23 देशों में होते हुए भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पहुंच गया है। कर्नाटक और गुजरात के बाद अब दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट का केस सामने आया है। 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 1 शख्स Omicron से संक्रमित पाया गया है। ये सभी 12 लोग विदेश से लौटे थे। भारत में ओमिक्रॉन के कुल 5 केस हो गए हैं। बता दें कि संक्रमित व्यक्ति तंजानिया (Tanzania) से भारत आया था जिसमें ओमिक्रॉन का लक्षण पाया गया है। बता दें कि दिल्ली में पहला केस सामने आने के बाद हडकंप मच गया है।

सोमवार को आएगी दूसरी रिपोर्ट

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के हिसाब से 1 Omicron संक्रमित दिल्ली में है। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई है। एक में Omicron मिला है जो तंजानिया से आया था। शुरुआती रिपोर्ट है कि एक टेस्ट और होगा। उसकी रिपोर्ट कल (सोमवार को) आएगी।

दिल्ली में ओमिक्रॉन तेजी से फैल सकता है। क्योंकि यहां पर शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में भारी भीड़ के कारण वायरस एक जगह से दूसरे जगह आसानी से पहुंच सकता है। दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी काफी पास है। ऐसे में इन राज्यों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ग्रीक नाम है Omicron

ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना (Botswana) में B.1.1529 नाम से मिले इस वायरस से दुनिया में डर का माहौल है। ओमीक्रॉन अब तक 23 से देशों में पहुंच चुका है। इसमें California और US भी शामिल हो हैं।

‘Omicron’ एक Greek नाम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे Variant of Concern घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है।

यह भी पढ़ें:

South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicorn नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

WHO- Vaccination और Testing में कमी से भविष्य में Corona के कई अन्य वैरिएंट भी सामने आ सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here