आज भी जब 2012 का जिक्र होता है तो वह घटना याद आ जाती है जब हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए निर्भया गैंगरेप हुआ। उस घटना को अभी भी कोई नहीं भुल पाया है। इस वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए थे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मगर अब इस परिवार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है।

घटना के पांच साल बाद निर्भया की मां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा की उन्होंने हमारे परिवार पर बहुत बड़ा एहसान किया है। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि निर्भया का भाई आज अगर पायलट है तो वह राहुल गांधी की वजह से ही है। उन्होंने कहा जिस वक्त निर्भया का भाई पढ़ रहा था, तब राहुल गांधी ने उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया और लगातार उससे फोन पर बात करके प्रेरित करते थे। वो उससे अपने लक्ष्य का पीछा करने को कहते थे।

निर्भया कांड के बाद जब राहुल को पता चला कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है तो राहुल ने उसे पायलट की ट्रेनिंग करने की सलाह दी। राहुल गांधी ने निर्भया के भाई के पढ़ाई की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।

2013 में सीबीएसई की परीक्षा देने के बाद उसने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में एडमिशन ले लिया और रायबरेली में ही रहने लगा। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद अब वह अपनी 18 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर चुका है। निर्भया की मां ने बताया कि अब उसकी पढ़ाई खत्म हो गई है और गुरुग्राम में ट्रेनिंग चल रही है और वह जल्द ही प्लेन उड़ाएगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने फोनकर बधाई दी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी का भी फोन आया।

गौरतलब है कि जिस समय निर्भया के साथ दर्दनाक हादसा हुआ था उस वक्त उसका भाई 12वीं में पढ़ता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here