एशिया में सबसे अमीर मुकेश अंबानी की फैमिली

0
1165
Mukesh Ambani Family

फोर्ब्स पत्रिका की एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की सूची में पहले पायदान पर मुकेश अंबानी का परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 19 अरब डॉलर यानी 1.25 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर यानी 2.92 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर दक्षिण कोरिया का ली परिवार है। ली परिवार की संपत्ति 11.2 अरब डॉलर से बढ़कर 40.8 अरब डॉलर हो गई है।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 18 परिवार भारत के हैं। बता दें कि अंबानी परिवार के पास 2.91 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। पिछले साल की तुलना में इसमें 74% यानी 1.23 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इनकी कुल संपत्ति 45.43 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। एक साल पहले की तुलना में यह 35% बढ़ी है।

उनके बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी के ली परिवार का स्थान है। जहां के 9 परिवार एशिया की टॉप 50 फैमिली में शामिल हैं। वहीं अगर लिस्ट की बात की जाए तो दूसरे स्थान पर साउथ कोरिया की ली फैमिली है। जिनकी संपत्ति 2.65 लाख करोड़ है। ली परिवार कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग का प्रमोटर है।

वहीं तीसरे स्थान पर हांगकांग का क्वोक परिवार है। जिनकी संपत्ति 2.62 लाख करोड़ है। उसकी संपत्ति 40.4 अरब डॉलर यानी 2638.83 अरब रुपये है। इस परिवार के पास एशिया की सबसे अमीर रियल एस्टेट कंपनी सन हुंग काई प्रॉपर्टीज का नियंत्रण है। थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड समूह के प्रमुख चिआरावैनांट परिवार का इस सूची में चौथा स्थान है जिसकी कुल संपत्ति 36.6 अरब डॉलर यानी 2390.62 अरब रुपये है।

गौरतलब है कि इस लिस्ट में भारत के सहगल और वाडिया समेत छह परिवार पहली बार शामिल हुए हैं। जिसमें अजीम प्रेमजी फैमिली, एल.एन. मित्तल, साइरस मिस्त्री, कुमारमंगलम बिड़ला, गोदरेज, बजाज, जिंदल, बरमन, भांगर, पटेल फैमिली, पिरामल फैमिली, मुंजल फैमिली शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here