MP Viral Video: आज तक आपने बहुत सी बारात देखी होगी और शामिल भी हुए होंगे। आज तक आप बैंड बाजा और डीजे वाली बारात में गए होंगे। लेकिन Madhya Pradesh के टीकमगढ़ में एक एक एसी बारात निकली जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस बारात के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। ये बारात है कूलर वाली। जिसमें बारातियों को इतनी गर्मी लग रही है कि वह कूलर ही डीजे के साथ लेकर चल पड़े।
MP Viral Video: दुल्हन नहीं कूलर लेकर चला दूल्हा
अब शादी है तो नाचना तो पड़ेगा ही लेकिन इतनी गर्मी में क्या उपाय निकाला जाए। तो इस पर बारातियों ने कूलर ही साथ लेकर जाना सही समझा। इस बारात में बारातियों की सहूलियत के लिए रिक्शा में कूलर लगाया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि बाराती कूलर के सामने जमकर नाचते दिख रहे हैं।
बता दें कि यह वीडियो बीती रात मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का है। इस प्रकार का नजारा बारात में पहली बार देखने को मिला है। हां इस भीषण गर्मी में पसीना ना आए और वो आराम से बारात का मजा ले सकें इसके लिए डीजे के साथ कूलर की भी व्यवस्था की गई है। वीडियो में आप देखेंगे कि डीजे के साथ-साथ कूलर भी एक रिक्शे में रखा चलता हुआ नजर आ रहा था। कूलर की ठंडी-ठंडी हवा में बाराती मस्त नाचते झूमते चल रहे हैं। इस तरह का एक्सपेरिमेंट शायद ही किसी बारात में किया होगा। अब सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।