MP भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह पर जमकर कटाक्ष किया है।
वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के ट्वीट को देखकर लगता है कि उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है। कुछ भी बोलते रहते हैं। वो राजनीतिक क्षेत्र में हैं, दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। आप सामान्य व्यक्ति हैं क्या कि किसी पर भी कुछ भी आरोप लगा देंगे। आखिर सलमान खुर्शीद क्या कर रहे हैं देश के अंदर, इन सारी बातों पर देश बहुत गंभीरता से देखता है। हम तो अपने काम में लगे हैं।
दरअसल दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके भाजपा और बजंरग दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बजरंग दल के लोगों की अपराधिक गतिविधियों का एक और प्रमाण। यही तो संघ भाजपा मोदीशाह समूह के “हिंदुत्व” के रक्षक हैं। क्या यही हिंदू धर्म सनातन धर्म है क्या यही रामराज लाएँगे?
इससे पहले भी वीडी शर्मा जिग्विजय सिंह पर कई बार आक्रामत हमले कर चुके हैं। वीडी शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआई (NIA) से जांच कराने की मांग की थी। वीडी शर्मा ने अपने पत्र में दिग्विजय सिंह की भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता होने की आशंका जताई थी।
वीडी शर्मा ने अमित शाह को पत्र में लिखा कि दिग्विजय सिंह ने एक क्लब हाउस चैट में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर दुख जताया और साथ ही फिर से 370 की बहाली की बात कर रहे हैं। एमपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह का कथन घोर राष्ट्र विरोधी है। इसलिए उनकी पूरी गतिविधी की जांच होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: उज्जैन कांड के बाद विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को कहा- “पाकिस्तानी स्लीपर सेल”