हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शाही शादी विडंसर कासल में मौजूद सेंट चार्ज चैपल चर्च में होगी। शादी में प्रिंस चार्ल्स मेगन के पिता की रस्म निभाते हुए चर्च में ले जाएंगे। मेगन ने चार्ल्स से अनुरोध किया था कि वे उनके पिता की जगह शादी की रस्में निभाएं क्योंकि उनके पिता थॉमस मर्केल बीमार है। बता दें कि कुछ समय पहले ही मेगन के पिता के दिल की सर्जरी हुई थी।

बॉलवुड से सिर्फ प्रियंका को शादी का न्योता
इस शाही शादी पर पूरी दुनिया की नजर है। इस इस शादी में बॉलीवुड से सिर्फ एक ही एक्ट्रेस को आमंत्रित किया गया है। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रिंयक चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस होगी जो इस ऐतिहासिक शादी की साक्षी बनेगी। पूरे बॉलीवुड से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को इस शाही शादी का न्योता मिला है। वह शादी में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच भी चुकी है। शादी वाले घर में प्रियंका चोपड़ा खूब मस्ती भी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह दुल्हन की सहेलियो के साथ हंसी- मजाक करती नजर आ रही हैं

मेगन की दोस्त है प्रियंका
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा मेगन मार्कल की दोस्त हैं। यही वजह है कि अब जब एक्ट्रेस मेगन मार्कल ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो उन्होंने अपनी भारतीय सहेली को भी इंवाइट किया। प्रियंका और मेगन की पहली मुलाकात जनवरी 2016 में एली पत्रिका की ओर से आयोजित एक इवेंट के दौरान हुई। इस फंक्शन में टीवी एक्ट्रेसेस शामिल हुईं। उस वक्त प्रियंका ‘क्वॉन्टिको’ में काम कर रही थीं। उस इवेंट में हुई मुलाकात के बाद मेगन ने अपने लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लिया। इसके बाद दोनों ने कई जगहों की सैर की, सेल्फी ली, अच्छा वक्त बिताया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। दोनों की दोस्ती की खबरें मीडिया में भी छाईं।

भारत से सांड और साड़ी भेंट

पेटा ने प्रिंस हैरी और मेगन को शादी के उपहार में उनके नाम पर गोद लिए गए एक बेसहारा सांड को भेंट करने का फैसला लिया है। सांड का नाम हैरी और मेगन को मिलाकर ‘मेरी’ रखा गया है और वह अब महाराष्ट्र के एक अभ्यारण्य में रहेगा

तलाकशुदा है मेगन
टीवी सीरिज सूट्स में मुख्य भूमिका निभाकर लोकप्रिय होने वाली मेगन ने 2011 में अमेरिकी निर्माता ट्रेवर एंजेलसन से शादी की थी, लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया। हैरी और मेगन की मुलाकात 2016 में एक दोस्त के घर हुई थी। कुछ महीने पहले चिकन बनाने के दौरान हैरी ने मेगन को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here