Maharashtra Bengal Monitor Lizard News: महाराष्ट्र में अजीब वारदात, 4 युवकों ने छिपकली के साथ किया दुष्कर्म, सीसीटीवी आया सामने

मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान शिकारियों के रूप में की गई है।

0
1712
Maharashtra Bengal Monitor Lizard News
Maharashtra Bengal Monitor Lizard News

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News: महाराष्ट्र के गोठाणे गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोठाणे गांव के पास सह्यादारी टाइगर रिजर्व जंगल में एक बंगाल मॉनिटर छिपकली (Bengal monitor lizard) के साथ कथित रूप से रेप (Rape) करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने गोठाणे के गाभा इलाके में टाइगर रिजर्व के कोर जोन में कथित तौर पर प्रवेश किया और घिनौना अपराध किया।

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News
Maharashtra Bengal Monitor Lizard News

मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान शिकारियों के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के फोन से अधिकारियों को उस हरकत की रिकॉर्डिंग मिली जिसमें आरोपी को मॉनिटर छिपकली के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात कही गई थी।

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News
Maharashtra Bengal Monitor Lizard News

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News: सीसीटीवी आया सामने

इतना ही नहीं सांगली फॉरेस्ट रिजर्व (Sangli Forest Reserve) जंगल में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है जिसकी मदद से आरोपियों का पता लगाया गया है। सीसीटीवी में आरोपियों को जंगल में घूमते देखा गया था। इस घटना को जानकर सभी अधिकारी हैरान हैं। वन अधिकारियों ने कहा है कि वह सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आवाज़ उठाएंगे। जानकारी के मुतबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News
Maharashtra Bengal Monitor Lizard News

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News: बंगाल मॉनिटर छिपकली क्या है?

‘बंगाल मॉनिटर’, एक बड़े आकार की छिपकली होती है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी (24 से 69 इंच) तक होती है।

Maharashtra Bengal Monitor Lizard News
Maharashtra Bengal Monitor Lizard News

बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति। यदि आरोपी दोषी पाए जाते है, तो आरोपियों को सात साल की कैद की सजा सुनाई जा सकती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here