महाराष्ट्र में बारिश से कोहराम मचा हुआ है। हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बाढ़ आगई है। कोल्हापुर में लोगों के घरों के ऊपर से पानी बह रहा है।

रायगढ़ जिले में लैंडस्लाइड होने से 36 लोगों की मौत हो गई। अलग – अलग जगह तीन लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ खिसकने के कारण जो मलबा गिरा उसमें कई लोग फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।

शुक्रवार की सुबह मलबे के नीचे से 36 शव निकाले गए हैं वहीं 30-35 शव फंसे होने की आशंका है। खबर है कि एक ही जगह से 36 शव निकाले गए हैं वहीं 4 शव अलग जगह से निकाले गए हैं।

घटनास्थल से 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। एनडीआरएफ की टीम अन्य लोगों को रेस्क्यू कर रही है। उद्धव ठाकरे ने दो और टीमों को वहां पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि जुलाई माह से ही महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में भयंकर बारिश के कारण लोकल ट्रेन बंद थी। वहीं अंधेरी से लेकर हिंदमाता में बारिस का पानी भरा हुआ है।

राज्य की स्थिति पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसे हालात को देखते हुए भारी बारिश की परिभाषा भी बदलनी होगी। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर हालात की जानकारी ली थी।

बाढ़ ग्रसित इलाकों में टीम राहत बचाव का कार्य कर रही हैं। रायगढ़, कोल्हापुर, नागपुर यह जिले बाढ़ से सबसे अधिक पीड़ित हैं। पिछले साल भी कोल्हापुर में बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया था एक बार फिर बारिश ने लोगों को सड़क पर ला दिया है।

उद्धव ठाकरे के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और सड़कों पर हो चुके गड्ढे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन रहे हैं। कई इलाकों में एनडीआरएफ भी नहीं पहुंच पा रही है।

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि पानी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ट्विटर यूजर ने कुछ वीडियो भी शेयर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here