उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही हैं और इसका पुख्ता सबूत उनके फेसबुक पेज पर देखने को मिल जाएगा। उनका फेसबुक पेज चीख-चीखकर गवाई दे रहा हैं कि कैसे महज एक साल में सीएम योगी अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पछाड़ कर लोकप्रियता के शिखर पर सबसे ऊपर जाकर बैठ गए हैं। जब 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 के बीच मुख्यमंत्रियों के पेज की गणना की गई, तो पाया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक लोकप्रिय साबित हुए और इस एक साल में उनके लाइक्स की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई हैं।

स्टडी में पाया गया, कि एक साल में सबसे अधिक लाईक और फॉलोअर पाकर योगी आदित्यनाथ सबसे पोपूलर सीएम बन गए हैं। महज एक साल के भीतर ही उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 5.4 मिलियन यानि 54 लाख तक पहुंच गई हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को फॉलो करने वालों की संख्या सबसे अधिक हैं। जबकि तीसरे नंबर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नंबर आता है।

Cm Yogi is most popular cm on Facebook, Tendulkar most hits Rajya Sabha MP

बता दे, फेसबुक ने हाल ही में सरकारी संस्थाओं, मंत्रालयों, राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों को लेकर एक डाटा जारी किया है। यह आकलन फेसबुक पेजों पर आए रिएक्शन, पोस्ट के शेयर और उनपर आए कमेंट्स को आधार मानकर किया गया है। राज्यसभा सांसदों में सचिन तेंदुलकर सबसे लोकप्रिय है, इसके बाद आरके सिन्हा और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नंबर रहा। जबकि लोकसभा सांसदों में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे स्थान पर असदुद्दीन आवैसी और भगवंत मान तीसरे नंबर पर सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।

वहीं राजनीतिक आंकड़ों की बात करें, तो भाजपा का पेज शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी का पेज और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। वहीं कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में पीएम मोदी का पेज नंबर एक पर है, दूसरे नंबर पर पीयूष गोयल और तीसरे नंबर पर किरन रिजिजू का पेज है।

Cm Yogi is most popular cm on Facebook, Tendulkar most hits Rajya Sabha MP

ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल सबसे आगे हैं। उन्हें 1 करोड़ 37 लाख लोग फॉलो करते हैं। पुलिस के मामले में बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस सबसे आगे है। पर्यटन के मामले में केरल ने जम्मू कश्मीर और गुजरात को पछाड़ दिया है। फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री कार्यालय के बाद सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति ऑफिस है, जिसे 48 लाख फॉलो करते हैं।

वहीं दूसरी ओर खबरों को प्रसारित करने मामले में एआईआर के पेज को पहला स्थान, डीडी न्यूज को दूसरा स्थान और दूरदर्शन को तीसरा स्थान मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here